जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 02 जनवरी स
इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक 02/01/2025 से महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रात: 10 बजे किया जाएगा |
प्रतियोगिता के संयोजक सचिन अग्रवाल ने बताया की यह प्रतियोगिता दिनांक 02 जनवरी से 04 जनवरी 2025 तक चलेगी | इस प्रतियोगिता में सिर्फ इटावा जनपद के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे | समस्त प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों ही वर्गों में सिंगल्स और डबल्स अलग अलग आयु वर्ग में मुकाबले खेले जाएंगे |









