Explore

Search

November 2, 2026 1:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

December 26, 2024
Mohammed irfan

घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति  

घर की लक्ष्मी हैं बेटियां कार्यक्रम बेटियों ने दी शानदार प्रस्तुति रिपोर्ट शिवम दुबे इटावा इटावा इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में बुधवार को घर

Read More »
Mohammed irfan

फिर कैंटीन का शुभारंभ

फिर कैंटीन का शुभारंभ   इटावा, राम मनोहर लोहिया पार्क (कंपनी बाग) इटावा में लंबे समय बाद एक बार फिर कैंटीन का शुभारंभ हो गया

Read More »
Mohammed irfan

डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 24 सूत्रीय मांगों को लेकर इटावा सदर विधायिका श्रीमती सरिता भदोरिया को सौंपा मांग पत्र

फार्मासिस्टों ने विधायक को सौंपा मांग पत् डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है 25,12,2024को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा इटावा

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर