Explore

Search

August 16, 2026 1:07 pm

नारायन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रो ने लहराया सफलता का परचम ,डीफार्मा प्रथम वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

इटावा। नारायन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, के डीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष भी महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।परीक्षा परिणाम में साक्षी मिश्रा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय तथा विमल किशोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।नारायन ग्रुप के वाइस चेयरमैन इं. अंकित तिवारी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं हायर एजुकेशन के प्राचार्य योगेश कुमार ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।डीफार्मा के प्राचार्य अभिषेक तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।इस अवसर पर प्रवक्ता नंदिता सिंह, विकास यादव, राहुल कुमार, योगेश वर्मा, योगीराज पुरवार एवं चंद्र कुमार ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर