इटावा, 27 जुलाई 2026 — उर्दू मोहल्ला वार्ड के निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक का रविवार को वार्डवासियों ने भव्य स्वागत किया। यह आयोजन योगेंद्र कुमार सक्सेना (एड.) के आवास पर हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस मौके पर एड. योगेंद्र कुमार सक्सेना ने कहा, “शफी अहमद बालक ने पिछली बार भी सभासद रहते वार्ड का सराहनीय विकास कराया था। इस बार भी वे विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
अपने संबोधन में सभासद शफी अहमद बालक ने कहा, “नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता के मार्गदर्शन और वार्डवासियों के सहयोग से हम वार्ड के विकास को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानकर कार्य करेंगे। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होगा।”
उन्होंने स्पष्ट कहा कि चेयरमैन ज्योति गुप्ता और वार्ड के लोगों के साथ मिलकर उर्दू मोहल्ला को आदर्श वार्ड बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
स्वागत समारोह में राकेश पचौरी, सना उल्ला बेग, पंचम सिंह यादव, बलवीर यादव (एड.), अब्दुल जब्बार, इरशाद खान, रज्जाक अब्बासी, नजमुल, परवेज अख्तर, अनीस अंसारी, फहीम वारिस, कामरान खान, जफर अली, तनवीर अंसारी, इफ्तिखार मेव, शकील अंसारी, बाबुल यादव, बब्लू यादव, विक्की दिवाकर सहित तमाम गणमान्य नागरिकों ने शफी अहमद बालक को फूलमालाएँ पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
Author: Mohammed irfan













