Explore

Search

August 16, 2026 1:21 pm

इटावा में आस्था व राजनीति का संगम: प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कालीवाइन मंदिर में भव्य भंडारा

“सामाजिक सौहार्द व सेवा का संदेश, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद का लाभ”

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कालीवाइन मंदिर परिसर में आस्था व राजनीति का अनोखा समागम देखने को मिला। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संटू गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने मिलकर विशाल भंडारे का आयोजन किया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं को पंजीरी, खीर-पूरी व फलों का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां काली की आरती के बाद 51 किलो का विशाल केक काटकर नेतृत्व की लंबी उम्र व जनता की खुशहाली की कामना की। संटू गुप्ता ने कहा, “प्रोफेसर साहब की सोच हर गरीब-मजलूम तक पहुँचती है, उनका जन्मदिन जनसेवा का पर्व है।” वहीं, अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता का संदेश देते हैं।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में मंदिर के पुजारी ने सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि राजनेताओं का धार्मिक स्थलों पर इस तरह आना सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। पूरा वातावरण भक्तिमय व उत्साहित रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर