इटावा, 02.03.2026: जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ करते हुए कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के कुशल पर्यवेक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में की गई।
घटना 28 फरवरी 2026 की रात्रि की है, जब डायल 112 के माध्यम से थाना इकदिल पुलिस को एक सूचना मिली। सूचना देने वाले विमलेश कुमार, निवासी कमला नगर, पिलखर ने बताया कि तीन युवक अंकुर शर्मा, निपेन्द्र कुमार और सोहिल उनके घर के बाहर आकर उनकी पत्नी से गाली-गलौज और अमर्यादित टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर आरोपी पास के ही होटल राज पैलेस में घुस गए।
सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल को खुलवाकर तलाशी ली। होटल के अंदर से 2 महिलाएं और 5 पुरुष बरामद हुए, जबकि कुछ आरोपी होटल से भागकर आस-पास के मकानों में कूद गए।
मौके से पुलिस ने निरोध, बियर केन, शराब की बोतलें एवं अन्य आपत्तिजक सामग्री बरामद की, जिससे होटल में अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।
वादी की तहरीर के आधार पर थाना इकदिल में मु0अ0सं0 46/26 के तहत:
· धारा 79/352 बीएनएस
· धारा 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम
पंजीकृत किया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
पुरुष अभियुक्त (06):
1. अंकुर शर्मा पुत्र विनोद शर्मा, निवासी करनपुरा, थाना कोतवाली इटावा
2. निपेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सत्यप्रकाश, निवासी करनपुरा, थाना कोतवाली इटावा
3. सोहिल पुत्र उमेश, निवासी करनपुरा, थाना कोतवाली इटावा
4. अनुज यादव पुत्र रविन्द्र यादव, निवासी ग्राम कुनेरा, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा
5. राहुल पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम कुनेरा, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा
6. दीपेन्द्र पुत्र शैलेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम कुनेरा, फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा
महिला अभियुक्त (02)
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारियों एवं टीम का अहम योगदान रहा:
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी नगर
विक्रम सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक, थाना इकदिल
समस्त थाना इकदिल पुलिस टीम
आम जनता से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी एक सूचना समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। नाम गुप्त रखने का आश्वासन दिया जाता है।









