इटावा- कुदरकोट (कुन्दन पुर) से चलकर विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई रूक्मिणी धाम चौरासी कोसी परिक्रमा के आज इटावा आगमन पर नयी गल्ला मंडी में व्यापारियों ने भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया और यात्रा में चल रहे सैकड़ों साधुओं को जलपान, फलाहार आदि कराकर विदाई दी
आज नवीन गल्ला मंडी पहुंचने व्यापार मंडल नयी मंडी अध्यक्ष प्रदीप यादव अनोखे लाल आड़तिया की अगुवाई में तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित की मौजूदगी में मंडी के व्यापारियों ने साधु संतों की अगवानी की
ये यात्रा भगवान कृष्ण की पत्नी रूक्मिणी महारानी के जन्म स्थान कुन्दन पुर कुदरकोट बिधूना जिला औरैया से 18 फरवरी को शुरू हुई थी तथा इसका समापन 1 मार्च को 84 कोस की परिक्रमा करते हुए कुदरकोट में ही होगा, सैकड़ों साधुओं की इस यात्रा का नेतृत्व महंत श्री छविराम दास, महंत श्री शिवराज दास, महामंडलेश्वर श्री घनश्याम दास त्यागी श्री अमरदास जी त्यागी आदि संत कर रहे हैं यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पैदल, साइकिल आदि संत महात्मा शामिल रहे,
यात्रा का स्वागत करने वालो में श्री जगदीश यादव प्रिन्सपल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सैंप ई अरविंद यादव गुड्डू सहित व्यापारी गण मौजूद रहे









