Explore

Search

August 26, 2026 2:32 pm

शिवपाल यादव का 71वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया, आर्यन यादव ने कहा – “यूपी में सपा की साइलेंट लहर, 2027 में वापसी तय”

इटावा: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का 71वाँ जन्मदिन गुरुवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई एवं ‘युवा हृदय सम्राट’ कहे जाने वाले आर्यन यादव की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

आर्यन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिवपाल चाचा ने हमेशा हर वर्ग की आवाज उठाई है और जनता की मदद की है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, “जिन संतो और हिंदुत्व के दम पर सत्ता में भाजपा आई है, अब उन्हीं साधु-संतों के अपमान में लग गई है।”

 

“यूपी में चल रही सपा की साइलेंट लहर”

आर्यन यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की एक साइलेंट लहर चल रही है और जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, “2027 में समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।”

 

इस जन्मदिन समारोह में पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ‘बबलू’ के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर शिवपाल सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई।

 

शिवपाल सिंह यादव ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनसे 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत तैयारी करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम को पार्टी की एकजुटता और 2027 के लिए तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर