Explore

Search

November 17, 2026 10:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: 2570वीं त्रिविध पावनी बुद्ध पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य और विशाल धम्म यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” के पावन जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
*सपा नेता गोविंद यादव ने की जल सेवा*
भीषण गर्मी को देखते हुए जनता इंटर कॉलेज के पास सपा नेता गोविंद यादव द्वारा विशेष सेवा शिविर लगाया गया। इस शिविर में धम्म यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं, आम राहगीरों और राह चलते लोगों को पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से शीतल जल वितरित किया गया।
गोविंद यादव ने इस मौके पर कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और मानवता का संदेश आज के समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समरसता लाई जा सकती है।
पुण्य के इस अवसर पर सेवा कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मनीष शाक्य (प्रधान), मयंक शाक्य, सिद्धार्थ शाक्य, विजय गुप्ता, सुमित कोहली आदि उपस्थित रहे।
धम्म यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने इस जल सेवा की सराहना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]